कटनी के स्लीमनाबाद में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन – 10 साल से नहीं बना सड़क, कीचड़ में रोपा लगाकर जताया विरोध

 

स्लीमनाबाद (कटनी) न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम टिग्मा देवरी के ग्रामीणों ने बारिश के बीच अनोखा विरोध दर्ज कराया है। गांव का मुख्य रास्ता लगातार बारिश के चलते कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए कीचड़ से भरे रास्ते पर धान की रोपाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की हालत पिछले 10 वर्षों से बदहाल है। उन्होंने जनपद पंचायत बहोरीबंद के अध्यक्ष सहित जिला प्रशासन को बार-बार ज्ञापन सौंपकर मार्ग के निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश में रास्ता दलदल बन गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो उनका विरोध प्रदर्शन और उग्र रूप ले सकता है। प्रदर्शन में महिलाओं, युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING