“वायरल वीडियो में लेन-देन की चर्चा” एएसआई शशि भूषण दुबे लाइन अटैच, पुलिस अधीक्षक ने की त्वरित कार्रवाई

कटनी। जुहला यातायात थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शशि भूषण दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यातायात कार्यवाही के दौरान पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने तत्परता दिखाते हुए श्री दुबे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र कटनी में सम्बद्ध कर दिया है।

बता दें कि शशि भूषण दुबे वर्तमान में जुहला यातायात चौकी में पदस्थ थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया। पुलिस विभाग ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार या अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING