
कटनी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बैलट घाट, क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध अवस्था में देसी पिस्टल लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में है। युवक की पहचान नीली जींस और काली-ग्रे चेक शर्ट पहने 19-20 वर्षीय लड़के के रूप में बताई गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना कोतवाली पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही संदिग्ध युवक द्वारा भागने का प्रयास किया, इस दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ पकड़ा युवक की तलाशी के दौरान उसकी कमर में फशी हुई एक देसी पिस्टल पुलिस ने बरामद की।
पकड़ा गया युवक अमन सिंह पिता लक्ष्मीकांत सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम निर्टरा, थाना रीठी, जिला कटनी का बताया गया
पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से जप्त पिस्टल का कोई वेध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका बरामद पिस्टल की जांच करने पर उसकी मैग्जीन में 7.65 एमएम का एक जिंदा राउंड मिला। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बहरहाल कोतवाली पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते आरोपी किसी घटना को अंजाम देने से पहले ही पकड़ा लिया गया, जिससे एक संभावित गंभीर अपराध टल गया।
पुलिस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उनि. अरूणपाल सिंह, आर. अनिल गौतम,अमित, अजय उपेंद्र, अमरजीत सिंह की अहम भूमिका रही।







