सरकारी धान की हेरा फेरी करने वाले तिवरी गल्ला व्यापारी पर स्लीमनाबाद थाने में हुई एफआईआर…. परिवहन एजेंसी भी जांच के दायरे में कार्यवाही से जिले में मचा हड़कंप

कटनी समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के अंतिम दौर में अब खेल भी शुरू हो गया है। बतादे कि खरीदी के अंतिम दिनों में व्यापारियों से धान का उपार्जन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल बहोरीबंद एसडीएम राकेश चौरसिया के निर्देश पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने तेवरी में एक व्यापारी के घर पर स्थित गोदाम में छापामार कार्रवाई की गई इस दौरान 350 धान की खाली बोरिया मिली जिसमे खरीदी केंद्र की सील लगी हुई थी।हालांकि धान खरीदी को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

वही व्यापारी के यहां धान की बोरियां मिलने से जिले के अन्य खरीदी केंद्रों पर हकम्प मच गया। सरकारी सील लगी धान की बोरियां यहां कैसे पहुंची और इसका क्या उपयोग होना था, प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है। इस तरह का खेल कहीं ओर ता नहीं हो रहा, इस पर भी प्रशासन की पैनी नजर है।

बहरहाल व्यापारियों से धान की खरीदी रोकने के लिए प्रशासनिक अमला निगरानी कर रहा है। विदित हो कि राज्य सरकार के निर्देशन में जिले में 89 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। धान को परिवहन ठेकेदार गोदामों में पहुंचा रहे हैं तो वहीं अनुबंध के अनुसार मिलर्स यह धान मिलिंग के लिए भी ले जा रहे हैं लेकिन यही धान व्यापारियों के ठिकानों तक भी पहुंच रही है। धान के परिवहन में लगे ट्रकों के चालकों द्वारा भारी मात्रा में धान की ओवरलोडिंग की जाती है और धान खरीदी केंद्रों से गोदामों तक ट्रक ले जाने के दौरान चालक रास्ते में कुछ बोरी धान का विक्रय व्यापारी को औने-पौने दामों पर कर देते हैं और व्यापारी यही सरकारी धान को खरीदकर अन्य माध्यमों से वापस केंद्र तक पहुंचा देता हैं।

स्लीमनाबाद थाने में हुई एफआईआर 

वही जब इस मामले में बहोरीबंद एसडीएम राकेश चौरसिया ने बताया जांच के दौरान तीवरी गल्ला व्यापारी मनीष असाटी के खिलाफ स्लीमनाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एवं अन्य पहलुओं पर जांच अभी जारी है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING