



छतरपुर।पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत हुवे 7 पुलिस अधिकारियों, उप निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी (चौकी प्रभारी रामटोरिया थाना बमनोरा), उप निरीक्षक शिव नारायण सिंह (थाना बमीठा), सहायक उप निरीक्षक पूरन सिंह गौड़ (थाना किशनगढ़),सहायक उप निरीक्षक मुन्ना प्रसाद पांडेय (पुलिस लाइन), सहायक उप निरीक्षक रामदास अहिरवार (पुलिस लाइन), सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह (पुलिस लाइन), प्रधान आरक्षक कमल सिंह राजपूत (एसडीओपी कार्यालय नौगांव)को सम्मानित किया गया।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को अपने अनुभव साझा किये गये।
आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, सूबेदार प्रभा सिलावट, मुख्य लिपिक आरके प्रजापति, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
राहुल रैकवार ब्यूरो चीफ
केसाथ कैमरा मैन
विकास रैकवार
छतरपुर एमपी