मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का शिविर का आयोजन कर ग्राम वासियों की सुनी गई समस्या

पन्ना जिला संवाददाता रामनरेश विश्वकर्मा

पन्ना जिले की जनपद पंचायत गुनौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मडिया कला मैं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना शिविर लगाकर शासन की योजनाओं का ग्राम पंचायत वासियों एवं हितग्राहियों का आवेदन लेकर कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अमानगंज मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सभी को समझाया गया की ग्राम पंचायत आकर अपना आवेदन करें एवम मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का लाभ लें।

शिविर में उपस्थित उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश महंत ने समझाएं दी इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीरा रिछारिया सचिव राकेश शर्मा रोजगार सचिव एवं कई अधिकारियों की एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इस शिविर में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का लाभ लिया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING