निराश्रित मवेशी नियंत्रण कार्यवाही के दौरान लापरवाही करने पर क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

कटनी। शासन के निर्देशानुसार निराश्रित मवेशियों के नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही में कटनी नगर निगम द्वारा पीरबाबा बायपास से चाका बायपास तक निराश्रित पशुओं के नियंत्रण की कार्यवाही हेतु क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी सुशांत सिंह परिहार की ड्यूटी लगाई थी।  मवेशी के नियंत्रण पर की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण पी.के अहिरवार उपायुक्त नगर निगम द्वारा करते हुए पाया गया की प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक के आवंटित क्षेत्र में बहुताधिक निराश्रित मवेशी मुख्य मार्गो में विचरण कर रहे है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ आकस्मिक दुर्घटना को इंकार नहीं किया जा सकता है ।जिससे यह प्रतीत होता है कि संबंधित द्वारा आदेशानुसार कार्यवाही नहीं की ओर निर्देशों की अवहेलना की जा रही है।पाया गया कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस दौरान उपायुक्त ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित स्वच्छता प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण सहित की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING