चलती ट्रेन में चढ़ने से हुआ हादसा, कटनी में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी के इंस्पेक्टर की ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत

कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर ट्रेन क्रमांक 02186 मुंबई रीवा समर स्पेशल ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा, अचानक पैर फिसल जाने से नितिन वर्मा पिता नवनीत वर्मा उम्र 30 साल निवासी लखीमपुर उत्तरप्रदेश जो जीएसटी शाखा में स्पेक्टर के पद पर कटनी में पदस्थ थे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह सतना की तरफ यात्रा करने के लिए  रेलवे प्लेटफार्म तीन पर दो से तीन बजे के आस पास पहुंचे थे तभी ट्रेन छूट जाने के दौरान वह चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल जाने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई  रेल पुलिस जीआरपी ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग कायमी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING