नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले पाँचो आरोपी को शहडोल पुलिस ने दबोचा आरोपियों के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन का चला बुलडोजर…

मध्यप्रदेश की शहडोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर से कोचिंग के लिए निकली एक नाबालिग के साथ जंगल मे सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 5 आरोपियो को शहड़ोल पुलिस ने उमारिया जिले के पाली क्षेत्र के जंगल से पकड़ा है। पकड़े गए सभी पांचो आरोपी ग्राम कल्याणपुर थाना कोतवाली शहडोल के रहने वाले है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिन्हें पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही जिला प्रशासन ने दुराचारी आरोपियों के अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को भी जमीदोज किया है।

दरासल शहडोल जिले कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग जो 6 मई को अपने एक परिचित युवक के साथ घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी , जिसका देर शाम कल्याणपुर के जंगल में विगत 6 मई को वही आसपास के रहने वाले 5 युवकों ने जबरदस्ती रेप किया था , और मौके से फ़रार हो गए थे,

इस घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों के देते हुए मामले की शिकायत शहड़ोल पुलिस को की थी, मामले को गभीरता पूर्वक लेते हुए शहड़ोल पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई  पांचों आरोपियों के ऊपर 30 हजार के इनाम की राशि एडीजीपी डीसी सागर द्वारा किया गया था।

इस पूरे मामले में एक एसआईटी की टीम भी गठित की गई थी, फरार गैंग रेप के आरोपियो को उमारिया जिले के पाली क्षेत्र के नरवार के जंगल से गिरफ्तार किया गया वही जिला प्रशासन ने दुराचारी आरोपियों के अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को भी जमीदोज किया है। जिसकी शुरुआत आरोपीयो के अवैध निर्माणाधीन मकान से की गई

  • डी सी सागर एडीजीपी शहडोल जोन 

 

वही इस पुरे मामले में शहड़ोल ADGP डीसी सागर ने बताया कि नाबालिग के साथ दुरचार करने वाले 5 आरोपियो को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING