कटनी। जीआरपी थाने में पदस्थ रहे एसआई पीके सिंह के सेवानिवृत्ति हो जाने पर गत देरशाम उन्हें विदाई देने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीआरपी, आरपीएफ के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। सेवानिवृत्ति श्री सिंह के विदाई समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले रेल सुरक्षा समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जीआरपी के विभिन्न थानों से पहुंचे अधिकारियों ने श्री सिंह का सम्मान किया। इस दौरान जीआरपी एवं रेलवे के अधिकारियों के अलावा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष वा अन्य पदाधिकारी तथा पत्रकार गण भी मौजूद रहे।
किया गया सम्मान
विदाई समारोह के अवसर पर रेलवे सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। विगत दिनों मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर एक जेवर से भरा बैग पाया गया था। जिसे रेल सुरक्षा समिति के सदस्य आनंद जाटव ने सकुशल जीआरपी को सुपुर्द करते हुए बैग मालिक तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए आनंद जाटव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह के विदाई समारोह के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद जीआरपी स्टाफ एवं अन्य लोगों के द्वारा मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विदाई समारोह में सेवा निवृत्त उप निरीक्षक श्री सिंह के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीआरपी एसडीओपी सारिका पांडे, जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने, आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल दिक्षित, रेलवे सीटीआई कैलाश रजक, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी के अलावा पत्रकार सुजीत सिंह, आशीष रैकवार, प्रवीण पाराशर एवं रेल सुरक्षा समिति के पदाधिकारी तथा समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही।









