चलती ट्रेन में चोरी करने वालों की आई शामत,ट्रेन में चोरी की घटना का जीआरपी पुलिस ने किया पर्दाफाश पकड़े गए चोरों से लाखों रुपए के आभूषण किए बरामद

कटनी। जीआरपी पुलिस ने एक युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर कटनी के एक सराफा कारोबारी से चोरी के आभूषणों को बरामद किया गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में सराफा कारोबारी को चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में आरोपी बनाया गया है।

 

कटनी जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि पेंड्रा रोड निवासी कविता पति दिनेश राय 23 जुन 2023 को भगत की कोठी ट्रेन नंबर 18573 एक्सप्रेस में कोच क्रमांक सात की सीट नंबर सात में महिला यात्री यात्रा कर रही थी, इसी दौरान ट्रेन के मुड़वारा स्टेशन के पास पहुंचने पर अज्ञात बदमाश ने हैंड बैग चोरी कर लिया। जिसमे लाखों रुपए के आभूषण रखे हुए थे। चोरी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जीआरपी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जीआरपी पुलिस ने झर्रा टिकुरिया निवासी बिल्लू उर्फ बिल्ला चैधरी, निखिल वंशकार और बड़ी ओमती निवासी राज उर्फ इन्तयाज अली को गिरफ्तार किया पूछताछ के दौैरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दीपक वंशकार के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने दीपक वंशकार की तलाश शुरु की साथ ही आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जीआरपी पुलिस ने सायबर सेल की मदद से दीपक वंशकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से जीआरपी ने दो नग सोने की चाूड़ियां, सोने के टाॅप्स, एक सोने का हार जब्त किया है। इसके अलावा आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आजाद चौक पुरानी बस्ती निवासी पंकज सोनी के पास से एक मंगलसूत्र, एक सोने की चैनवाला मंगलसूत्र बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 2 लाख 85 हजार 910 रुपए के आभूषण जब्त किए गए हैं। आरोपी को पकड़ने में जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने, एसअई पीके सिंह, आरएस ठक्कर, एएसआई एलपी झारिया, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, रघुराज परमार, आरक्षक नरेश कुमार, सलमान खान, नवाब सिंह,शोएब अब्बासी, ओमार सिरसाम, प्रवीण तिवारी, रहस्य जंघेला, रामरुद्र चैकसे की भ्ूामिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल शिमाला प्रसाद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, उपपुलिस अधीक्षक लोकेश मार्को और उप पुलिस अधीक्षक सारिका पांडेय के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING