ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक और नाबालिक बालिका सकुशल दस्तयाब कर थाना रंगनाथ पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

 

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा नाबालिक बालक एवं बालिकाओं के गुमशुदगी के प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयावी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक दस्तयावी किए जाने जिले के थानों एवम चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था इसी तारतम में दिनांक 04/12/21 को फरियादिया अनसुईया कुशवाहा निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड थाना रंगनाथ नगर कटनी थाना रंगनाथ नगर उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराई कि नाबालिक लड़की घर में बिना कुछ बताएं घर से कहीं चली गई है परिवार जनों तथा आसपास के लोगों द्वारा लड़की की तलाश आसपास मोहल्ले व जान पहचान के लोगों के यहां की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद परिजनो ने थाना रंगनाथनगर आकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट लेख कराई फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना रंगनाथनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया साथ ही अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपहर्ता की सकुशल दस्त्याबी किए जाने कहा गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश के परिपालन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका की दस्तयाबी के लिए उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने एक टीम गठित की ओर तलाश हेतु टीम को रवाना किया इस दौरान अपहृता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जुटाई गई साथ ही अपहर्ता को दस्तयाब कर विधिक कार्यवाही करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया परिवार के सदस्यों ने अपनी नाबालिक लड़की को सकुशल वापस पाकर थाना प्रभारी रंगनाथनगर कटनी और अन्य पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

अपहृता की दस्त्याबी में विशेष भूमिका

थाना प्रभारी रंगनाथनगर उपनिरी नवीन नामदेव, सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि विनोद चौधरी, प्र.आर.अरविंद सिंह, म.आर.रुचिका अग्रहरि, म.आर.आरती सैय्याम की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING