मतगणना की तैयारियां अंतिम पड़ाव में बारिश के बीच देर शाम कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

कटनी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये संपन्न हुये मतदान की मतगणना का कार्य 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से किया जायेगा। मतगणना कार्य के सुचारु संचालन के लिये सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर  अवि प्रसाद के निर्देशन में मतगणना कार्य की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद द्वारा प्रतिदिन कृषि उपज मंडी पहुंचकर स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की सुचारू व्यवस्था हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं।एवं विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा स्ट्रांग रुम का नियमित रुप से निरीक्षण भी किया जा रहा है। निरीक्षण की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने गुरुवार को देर शाम हो रही मावठे की बारिश के बीच मतगणना स्थल का निरीक्षण किया चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच की जाने वाली मतगणना के लिए किए गए आवश्यक सुरक्षा प्रबंधो एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मतगणना का कार्य कृषि उपज मंडी समिति परिसर स्थित प्रांगण में किया जाएगा। कलेक्टर अवि प्रसाद ने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुये स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही गणना कक्षों में जाने के लिए गणना सहायक, सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर तथा अभ्यर्थियों के काउंटिंग एजेंटों के लिए पृथक-पृथक रास्ते से प्रवेश मार्गों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना के चाक-चौबंद इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति” नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी

नगर निगम कटनी के विभिन्न पदों पर 25 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति एवं दक्षता