ग्राम भैसवाही एवं कारीतलाई में कलेक्टर एवं सी.ई.ओ की अगुवाई में निकाला गया पैदल मार्च

कटनी। विधानसभा निर्वाचन-2023 शांति रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में निरंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस बल की टीम द्वारा पैदल मार्च निकाला जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद और सी.ई.ओ शिशिर गेमावत की अगुवाई में संवदेनशील मतदान केन्द्र ग्राम भैसवाही और अति संवेदनशील मतदान केन्द्र कारीतलाई में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से प्रमुख सड़कों एवं मार्गाे पर पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई, तहसीलदार बी.के.मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि नवरात्रि एवं दशहरा का पावन पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए और आचार संहिता के नियमों का पालन करें।

भैसवाही में ग्रामीणों को दिलाई नैतिक मतदान की शपथ

विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले का मतदान प्रतिशत में वृ़िद्ध हेतु आयोजित की जाने वाली स्वीप गतिविधियों के तहत कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा भैसवाही शासकीय स्कूल में उपस्थित ग्रामीणों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई आगामी 17 नवंबर को आवश्यक मतदान करनें हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान 80 वर्षीय वयोवृद्ध का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING