
कटनी।।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोल बाजार स्थित श्री बजरंगबली कांच मंदिर में पूज्य गुरुदेव श्री श्री १००८ बैकुंठ वासी राजगुरु संकर्षण प्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं श्री श्री १००८ राजगुरु बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज आचार्य आश्रम चित्रकूट के आशीर्वाद से भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है तदाशय की जानकारी देते हुए श्री बजरंगबली कांच मंदिर युवा मंडली एवं कमेटी द्वारा बताया गया कि गोल बाजार कांच मंदिर को कांच से पूरा नव स्वरुप प्रदान किया गया है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ७ सितम्बर दिन गुरुवार को मंदिर में विशेष पूजन के साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायक संजू नाकरा, राजू ग्रोवर के मुखारबिंद से भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी इस दौरान मंदिर मैं आकर्षक मनमोहक झांकियों को भी प्रदर्शित किया जावेगा |इस कार्यक्रम के सहयोगी युवा मंडली के रविमोहन सरावगी, रोहित अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, कृष्णा खंडेलवाल, सजल सुहाने, जयंत गुप्ता , मनोज पंजवानी, हेमंत रजक, आकाश इश्रानी, अमन जैसवाल , विजय पंजवानी, शुभम अग्रवाल, रवि कृपलानी , गौरव अग्रहरी, , मुकेश जैन ,सुदीप नायक, अजय लालवानी, साहिल सचदेवा, अक्षय सचदेवा भानु कुशवाहा आदि ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है की वे सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर झांकियों का दर्शन तथा भजनों का आनंद उठाएँ |






